दिल्ली पुलिस ने ट्वीट की केजरीवाल के घर के बाहर की तस्वीर
- फोटो : दिल्ली पुलिस ट्विटर अकाउंट
मुख्यमंत्री दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। सभी जानते हैं कि निगम विपरीत परिस्थितियों में भी सेवक के रूप में काम कर रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही है। निगम के महापौर, उपमहापौर, पार्षद सहित कई निगम नेता जिसमें महिलाएं भी है, वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस ठंड में फुटपाथ पर बैठकर निगम के हक का पैसा मांग रहे हैं लेकिन केजरीवाल संवेदनहीन बने हुए हैं। भाजपा का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केजरीवाल सरकार नगर निगम के बकाए फंड को जारी नहीं कर देती है।