फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद कब्र में दफन नहीं होंगी तसलीमा नसरीन, सोशल मीडिया पर किया बड़ा एलान

Fri, 25 May 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Taslima Nasreen
बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स को अपनी देह दान की है। सोशल मीडिया पर नसरीन ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 22 मई को उन्होंने देह दान के लिए एम्स के एनॉटमी विभाग में डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद कागजी कार्रवाई भी की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डोनर कार्ड
एम्स से तसलीमा नसरीन को डोनर कार्ड भी प्राप्त हुआ है। तस्लीमा के अनुसार, वे चाहती हैं कि मरणोपरांत उनकी देह दफनाने की जगह एम्स के काम आए, ताकि वैज्ञानिक रिसर्च में उनका मृत शरीर किसी काम आ सके। 
विज्ञापन

3 of 5
तस्लीमा नसरीन और नसीरा शर्मा
नसरीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं मृत्यु के बाद अपना शरीर एम्स को वैज्ञानिक रिसर्च और शिक्षण से जुड़े उद्देश्यों के लिए दान करती हूं। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि देहदान के प्रति इस तरह लोगों में रुचि आनी चाहिए। 

4 of 5
फाइल फोटो
 नसरीन के भारत में भी काफी फॉलोअर्स हैं। उनके इस फैसले का असर उन पर भी पड़ेगा। डॉक्टर का कहना है कि रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए हमेशा लोगों को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
गौरतलब है कि नसरीन अपनी रचनाओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पेशे से तसलीमा चिकित्सक भी हैं, लेकिन नारीद्वेषी मजहबों की आलोचना की वजह से बांग्लादेश में उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो चुका है। इसकी वजह से वे लंबे समय से कोलकाता में रह रही हैं। चार कन्याएं जैसे उनकी कई किताबें दुनिया भर में काफी मशहूर हुई हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें