फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब देखकर आठवीं पास बनाता था दो हजार के नकली नोट, जुटाए इतने करोड़ रुपये

Sun, 02 Jun 2019 03:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
एनआईए और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पकड़े गए नकली नोटों की बड़ी खेप का मास्टरमाइंड कासिम ही है। पुलिस रिमांड पर आरोपी कासिम ने बताया कि कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाह में उसने यूट्यूब के सहारे नकली नोट बनाने का गोरखधंधा जाना था। करीब पांच माह तक इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो को देखने के बाद उसने अपने प्रिंसिपल के बेटे वसीम के साथ मिलकर 1.20 करोड़ के दो-दो हजार के नोट छाप डाले। इस खुलासे के बाद पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई
पुन्हाना के गांव सिंगर निवासी कासिम, पुत्र फजर (44) आठवीं पास है, जिसे कक्षा चार तक दूसरे आरोपी के प्रिंसिपल पिता ने पढ़ाया है। पुलिस के मुताबिक, अनपढ़ होने के बावजूद वह कंप्यूटर चला लेता है। इसी का फायदा उठाते हुए इसने यूट्यूब के जरिए नकली नोट छापने के वीडियो ढूंढकर उन्हें कई बार देखा।
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई
इन वीडियो को देखने के बाद जब कासिम को यकीन हो गया कि अब वह इस गोरखधंधे की शुरुआत कर सकता है, तो इसके बाद उसने प्रिंटर के जरिये नोट छाप डाले। माना जा रहा है कि इन्होंने मेवात व गुरुग्राम में कई जगह इन्हें खपाया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर इनके नेटवर्क को टटोला जा रहा है।

4 of 5
पुलिस ने बरामद किए नकली नोट - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि 29 मई को सोहना रोड पर एनआईए व सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.20 करोड़ के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : एएनआई
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वह यह नोट अपने घर पर मेवात में ही छापते थे। इसके लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से पेपर व स्याही आती थी। मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें