फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में मोदीनगर के विनोद कुमार शहीद, गांव में पसरा मातम

Sat, 02 Mar 2019 10:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
त्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में जारी मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए वहीं नौ अन्य घायल हो गए हैं। अभी भी ऑपरेशन जारी है, पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। इसी फायरिंग में यूपी के गाजियाबाद जिले से सटे मोदीनगर के पतला गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र चमन सिंह भी शहीद हो गए।
विज्ञापन

2 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
वह 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनके शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है लेकिन उसके जाने से वह गमजदा भी हैं।

4 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के लंगेट इलाके के बाबागुंड में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने गुरुवार की देर शाम घेराबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। पांच घंटे की तलाशी के बाद घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, शुक्रवार को भी मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर मकान उड़ा दिया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। यह सूचना आई कि दो आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
चूंकि रास्ता तंग होने की वजह से मुठभेड़ स्थल तक जेसीबी नहीं जा सकती थी, इस वजह से मैन्युअल ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इस बीच मलबे में से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नौ जवान घायल हो गए। फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। 
विज्ञापन

6 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार फायरिंग में घायल हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत दो व दो पुलिस के जवान शहीद हो गए। शहीद होने वाले इंस्पेक्टर का नाम पिंटू तथा एसओजी जवान का नाम नसीर अहमद बताया जाता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़ में पतला निवासी विनोद कुमार पुत्र चमनसिंह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शव रविवार को इनके निवास स्थान पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

7 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों पर भारी पथराव, हिंसक झड़पों में युवक की मौत
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हिंसक झड़पों में आधा दर्जन युवकों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। वसीम अहमद मीर नामक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

8 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी था। इनसे हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया।

9 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी के कमलकोट इलाके में गुरुवार शाम भारतीय चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया।
विज्ञापन

10 of 10
martyr vinod kumar - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें