फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो फेसबुक पर बस एक क्लिक से हो जाएगा ये काम

Thu, 29 Jun 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
election commission - फोटो : सोशल मीड‌िया
चुनाव आयोग युवाओं की पसंदीदा जगह फेसबुक के जरिये अब उसे साधने की कोशिश में जुटा है। जिन मतदाताओं, खासकर युवा वोटरों का अभी पंजीकरण नहीं हुआ है, ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आयोग ने सोशल मीडिया का सहारा लेने का निश्चय किया है।
विज्ञापन

2 of 5
election commission of india
आयोग 1 जुलाई से मतदाता बनने की सभी शर्तें पूरी करने वालों को फेसबुक ‘वोटर रजिस्ट्रेशन रिमांइडर’ के नाम से संदेश भेजेगा। इसके लिए फेसबुक ने अपनी वेबसाइट पर ‘रजिस्टर नाऊ’ के नाम से एक बटन बनाया है। इसे क्लिक करके नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मतदाता
चुनाव आयोग ने बुधवार को फेसबुक के जरिये नया कार्यक्रम शुरू किया। एक बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने लोगों से अपील की कि आयोग उन सभी लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने का विशेष अभियान शुरू कर रहा है, जो वोटर छूट गए हैं, अपना नाम दर्ज इसके जरिये दर्ज करवाएं।

4 of 5
voter - फोटो : amar ujala
पहली बार मतदाता बनने जा रहे लोगों खासकर युवाओं को फेसबुक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से पंजीकरण करवाने का संदेश अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, बांग्ला, उर्दू, असमी, मराठी और उड़िया सहित 13 भाषाओं में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें