फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आठ माह की गर्भवती के साथ अस्पताल ने किया शर्मसार कर देने वाला बर्ताव

Thu, 24 Aug 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : लाल सिंह
जिला अस्पताल में बुधवार को गर्भवती के इलाज को लेकर स्टाफ की कोताही सामने आई। जेवर से यहां लाई गई आठ माह की गर्भवती को इलाज के लिए अस्पताल में भटकना पड़ा। सीएमएस की फटकार पर करीब दो घंटे बाद उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : लाल सिंह
जेवर निवासी सरोज ने बताया कि उनकी बहूसोनम आठ माह की गर्भवती है। तबीयत बिगड़ने पर वे उसे लेकर जेवर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से सोनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : लाल सिंह
इसके बाद वे सोनम को लेकर जिला अस्पताल की आपातकालीन विभाग पहुंचे, लेकिन वहां ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया। सोनम की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे ओपीडी तक ले जाना संभव नहीं था, लेकिन स्टाफ अपनी बात पर अड़ रहा। बात जब सीएमएस तक पहुंची, तो उन्होंने आकर मरीज को देखा और अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : लाल सिंह
सीएमएस बोले
सीएमएस अजय अग्रवाल के मुताबिक, जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वे खुद उनके पास गए और स्टाफ को फटकार लगाते हुए महिला को भर्ती कराने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन विभाग के स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी इमरजेंसी केस को ओपीडी में न भेजा जाए बल्कि डॉक्टर को ही वहां बुलाया लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें