फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवेः वाहन हुए ओवरलोड तो खुल जाएगा एग्जिट गेट, और भी हैं कई खूबियां

Thu, 29 Mar 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
eastern peripheral expressway
दिल्ली को ट्रकों के प्रदूषण और उससे होने वाले जाम से बचाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तैयार कर लिया है। यह बाहरी राज्यों में जाने वाले वाहन दिल्ली के बाहर-बाहर से निकाल देगा। इसकी इतनी सारी खूबियां हैं कि आप यह खबर पढ़कर ही खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
eastern peripheral expressway
इसे बनाने के लिए दुनिया के 20 देशों का अध्ययन किया गया है। यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें वाहनों का वजन एंट्री प्वाइंट पर पहुंचने से पहले ही हो जाएगा और यह डिसाइड हो जाएगा कि उक्त वाहन की एंट्री होनी है कि नहीं। (फोटोः दैनिक भास्कर)
विज्ञापन

3 of 8
eastern peripheral expressway
दिलचस्प ये है कि अगर वाहन ओवरलोड पाया गया तो एंट्री प्वाइंट के बजाय अपने आप ही एक्जिट गेट खुल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे कुंडली(दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) से पलवल तक 6 लेन वाला और 135 किलोमीटर लंबा है। इसे बनाने की लागत 12 हजार करोड़ रुपए आई है।

4 of 8
eastern peripheral expressway
एनएचएआई के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस एक्सप्रेवे में मौजूद कई लैंडमार्क पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेंगे। एनएचएआई के सीजीएम और इस प्रोजेक्ट के प्रमुख बीएस सिंघला ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने का समय 30 महीने रखा गया था लेकिन इसे 18 माह में ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 8
eastern peripheral expressway
15 अप्रैल को होगा उद्घाटन, 135 किमी. की दूरी होगी 70 मिनट में पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन यूपी के बागपत से 15 अप्रैल को करेंगे। यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसमें बगीचे बने हैं। इस एक्सप्रेवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तय की गई है। इस स्पीड से जाने पर आप 135 किमी की दूरी 70 मिनट में माप सकेंगे। वहीं कुंडली टोल प्लाजा पर डिजिटल गैलरी भी बन रही है। इसमें सब कुछ वर्चुअल होगा जिसे एनएचएआई प्रोजेक्ट की सफलता के तौर पर दिखाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
qutub minar - फोटो : रतनदीप कपूर
ईस्टर्न पेरिफेरल पर गुजरने के दौरान आपको हवामहल से लेकर कुतुबमीनार तक 36 ऐसे ही स्मारक दिखाई देंगे। दरअसल इस पूरे एक्सप्रेवे पर इन स्मारकों की प्रतिक्रितियां लगाई गई हैं। इनमें कुछ प्रमुख स्मारक इस प्रकार हैं- कुतुबमीनार, हवामहल, इंडिया गेट, लालकिला, चार मीनार, जलियांवाला बाग, अशोक चक्र, कीर्ति स्तंभ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बागपत के मवीकला गांव स्थित हाईवे पर निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यह देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेव है। इसमें 100 फीसदी लाइट सोलर से जलेंगी। इस एक्सप्रेसवे पर लगे पौधों की सिंचाई ड्रिप इरीगेशन से होगी।
विज्ञापन

8 of 8
Chandigarh PGI ambulance racket
हर 20 किलोमीटर पर इस एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस व क्रेन मौजूद होंगे
यमुना में 600 मीटर लंबा 4-4 लेन के ब्रिज होंगे। इस पर 4 बड़े ब्रिज, 46 छोट ब्रिज, 3 फ्लाईओवर, 7 इंटरचेंज, 70 अंडरपास, 151 पैदलपार पथ, 141 पुलिया, 8 रेलवेओवर ब्रिज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें