फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक हत्याकांडः डीयू के छात्र हैं आरोपी, दो जगह CCTV में हुए कैद

Mon, 29 May 2017 01:10 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शराब की दुकान पर भी देखे गए आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाले डीयू के छात्र हैं। अभी तक की जांच इसी तरफ इशारा कर रही है। शनिवार दोपहर में ई-रिक्शा चालक रविंद्र से झगड़ा करने वाले दोनों युवकों का चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
e rikshaw driver murder - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि झगड़ा करने के बाद दोनों युवक डीयू के एक कॉलेज गए थे। जहां उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार होने की वजह से पुलिस उनकी पहचान नहीं कर पाई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि सोमवार को कॉलेज में युवकों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
e rikshaw driver murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया है। हालांकि जिस चौक पर वारदात को अंजाम दिया गया है वहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।

4 of 5
मृतक का ई-र‌िक्शा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि दिन में झगड़ा करने वाले युवकों ने ही रात में अपने दोस्तों के साथ रविंद्र पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-र‌िक्शा चालक - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
पुलिस ने आरोपी लड़कों की पहचान करने के लिए शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज कब्जे में लिया। इस फुटेज के जरिए प्रत्यक्षदर्शियों ने झगड़ा करने वाले युवकों की पहचान कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें