फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः मां के सामने छिन गया उसके जिगर का टुकड़ा

विज्ञापन
1 of 5
आनंद विहार इलाके में मंगलवार दोपहर एक डंपर ने मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे दूसरी कक्षा के मासूम को कुचल दिया। हादसे में हिमांशु (7) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

दर्दनाकः मां के सामने ‌छिन गया उसके ‌जिगर का टुकड़ा

2 of 5
हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, भीड़ ने हेल्पर आशीष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साई भीड़ ने दोपहर बाद कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया, जहां लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दर्दनाकः मां के सामने ‌छिन गया उसके ‌जिगर का टुकड़ा

3 of 5
इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव से पुलिस की जिप्सी के शीशे टूट गए। आनंद विहार थाना पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

दर्दनाकः मां के सामने ‌छिन गया उसके ‌जिगर का टुकड़ा

4 of 5
मूलरूप से गांव काकड़ पिटन, बाराकोट, चंपावत, उत्तराखंड निवासी हिमांशु परिवार के साथ कड़कड़डूमा गांव में किराए पर रहता था। परिवार में पिता बिहारी लाल, मां सरिता देवी और बहन कल्पना है। बिहारी लाल सीबीडी ग्राउंड शाहदरा स्थित पांच सितारा होटल में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाकः मां के सामने ‌छिन गया उसके ‌जिगर का टुकड़ा

5 of 5
हिमांशु सूरजमल विहार स्थित सर्वोदय विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सैनी एंक्लेव में सामने से आए डंपर ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें