फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण : बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दिल्लीवासियों के लिए जताई चिंता

Fri, 10 Nov 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
smog in delhi
राष्ट्रीय राजधानी की जहरीली हुई आबोहवा और यहां के लोगों की चिंता करते हुए फिल्मी हस्तियां पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर धरती बचाने की अपील कर रहे हैं। अपने फैन्स से अपील करते हुए इन्होंने पर्यावरण को बचाने और भारत को स्वच्छ बनाने के प्रयास करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
varun dhawan
सोशल मीडिया पर कड़वी हवा नाम से ट्रेंड भी चलाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनका संदेश पहुंच सके। मुंह पर एन91 मास्क लगाकर इंस्टाग्राम पर फिल्म अभिनेता वरूण धवन ने लिखा है कि मास्क लगाकर अपनी तस्वीर इसलिए पोस्ट कर रहा हूं ताकि आप लोग समझ सकें कि यह कोई शौक नहीं है। अब वक्त एक दूसरे को कोसने का नहीं, बल्कि सरकार के साथ मिलकर हरियाली की ओर बढने का है।
विज्ञापन

3 of 5
pareeniti chopra
वहीं, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी मुंह पर मास्क लगा अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। परिणीति दिल्ली में ही थीं और एक होटल के कमरे में बंद, वे खिड़की से दिल्ली के स्मॉग को देख रही थीं।

4 of 5
parineeti chopra
उन्होंने लिखा है कि वे दो दिन से शूटिंग की वजह से दिल्ली में है। प्रदूषण की वजह से उन्हें सिर और गले में दर्द है। दिल्ली के इन हालातों को देख यहां के बच्चों और यूथ के बारे में सोचते ही रोंगटे खड़े हो रहे हैं। अपील की है कि प्लीज अब जाग जाओ, अपनी धरती को इस तरह खत्म मत होने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : File Pic
इनके अलावा श्रद्घा कपूर, शेखर कपूर, दिया मिर्जा, अर्जुन कपूर, करण जौहर और फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भारी चिंता जताई है और लोगों से आगे बढ़कर इस प्रदूषण के खिलाफ लडने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें