बीते दिनों हुई बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब होने से एक बार फिर दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई होने से आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह में टमाटर, घीया, तोरई, ग्वार की फली आदि के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। घीया के दाम दोगुने तक बढ़ चुके हैं। इससे गृहणियों का बजट बिगड़ गया है।