फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सड़क पर जा रहे 5 लोगों को रौंदा, एक की हालत नाजुक, भीड़ ने की धुनाई

Fri, 22 Jun 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
car mows down 5 in noida - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-16 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में बृहस्पतिवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे टहल रहे कई लोगों को कुचल दिया। जिससे 5 लोग घायल हो गए और उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (सभी फोटोः राजन राय)
विज्ञापन

2 of 5
car mows down 5 in noida - फोटो : अमर उजाला
एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। आरोपी चालक की पहचान नया बास निवासी चंदन (30) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में पता चला है कि उसने शराब नहीं पी रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
car mows down 5 in noida - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-20 थाना इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-16 में झुग्गी-झोपड़ी में लोग बृहस्पतिवार देर रात को सड़क किनारे टहल रहे थे तो कुछ लोग अपने काम से जा रहे थे। उसी समय एक कार तेज रफ्तार से आई और चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार चालक ने सड़क पर इधर से उधर घुमाया और कई लोगों को कुचल दिया और उसकी कार कई जगहों पर टकराते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

4 of 5
car mows down 5 in noida - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। जबकि कुछ लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
जहां पर उनका इलाज शुरू हो गया। वहीं आरोपी चालक अपने दोस्त से कार मांगकर लाया था। पुलिस ने बताया कि घायल विजय, विशाल, रामधनी, ओमकार और मुन्ना लाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां से मुन्ना की हालत खराब होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। जबकि कई को मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें