कोरोना संक्रमण पर बेशक हम अब तक पूरी तरह काबू नहीं पा सके हैं, लेकिन इसपर नियंत्रण पाने और इस महामारी से निपटने में जिन्होंने सबसे अहम भूमिका निभाई है, वो हैं हमारे देश के स्वास्थ्यकर्मी। हम और आप घर बैठे अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि एक-एक मरीज की जान बचाने के लिए उन्होंने कैसे-कैसे बलिदान दिए हैं। कई स्वास्थ्यकर्मियों की तो ऐसी कहानी है जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे डॉक्टर के बारे में जिन्होंने संकट की इस घड़ी में अपने घर-परिवार को भूलकर खुद को हमारे प्रति समर्पित कर दिया।