फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की कैंची से हत्या के बाद कपड़े बदल कमरे से बाहर निकला बेटा और हो गया लापता!

Tue, 12 Dec 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-2 के फ्लैट नंबर 1446 में मां-बेटी की दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में जो सच सामने आ रहा है वो रिश्तों और भरोसे को हिला देने वाला है।
विज्ञापन

2 of 10
मंगलवार (4 दिसंबर) की शाम जब इस पुलिस ने इस फ्लैट का दरवाजा खोला तो कमरे में पंखे से लेकर चारों दीवार और जमीन पर खून के छींटे फैले हुए थे। कमरे में कैंची और खून से सना बैट मिला है।
विज्ञापन

3 of 10
मां-बेटी के चेहरे पर कैंची से बेरहमी से वार किया गया फिर बैट से पीटा गया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद दोनों की लाश को कंबल से ढंक दिया गया। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच से जो सच सामने आया है वो असल में झकझोर देने वाला है।

4 of 10
चार दिसंबर की रात साढ़े सात बजे के आस-पास मां-बेटी और बेटा अपने फ्लैट से नीचे उतरते हैं। बेटा अपार्टमेंट कैंपस से बाहर चला जाता है और मां-बेटी अपार्टमेंट के लॉन में टहलने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
करीब 15 मिनट बाद बेटा खाना लेकर वापस आता है और तीनों वापस फ्लैट नंबर 1446 में चले जाते हैं। करीब तीन घंटे बाद रात 10.30 के आस-पास सीसीटीवी फुटेज में बेटा अकेला अपार्टमेंट से बाहर जाते हुए दिखता है। कमरे में बेटे के खून से सने कपड़े भी मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस के मुताबिक बेटी की मुंह से झाग निकल रहा था जिससे ऐसा लगता है कि हत्या से पहले दोनों को कुद नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया गया जिसके बाद बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने मां-बेटी की हत्या के बाद अपने कपड़े उतारे, बाथरूम में नहाने के बाद कपड़े बदले और बाहर चला गया। हालांकि, सीसीटीवी में किसी अनजान व्यक्ति के अपार्टमेंट से बाहर जाने की कोई सबूत नहीं मिले हैं।

8 of 10
चार दिसंबर की रात से ही मृतका का 15 वर्षीय बेटा गायब है जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकी, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले उनके सास-ससुर और पति नोएडा पहुंच गए हैं।

9 of 10
घटना के बाद लापता बच्चे के दादा (मृतका के ससुर) का कहना है उनका पोता बहुत ही शर्मिले स्वभाव का सीधा बच्चा है। वह इतना सीधा और डरपोक है कि कहीं भी अकेले नहीं जाता था। उसके कहीं भी आते-जाते वक्त एक आदमी उसके साथ रहता था।
विज्ञापन

10 of 10
दादा का कहना है कि अभी उनकी सबसे पहली प्राथमिकता अपने पोते के बारे में पता लगाने की है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें