फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न होती किटी-पार्टी तो 28 घंटे बाद भी मां-बेटी की लाश तक न पहुंच पाती पुलिस!

Mon, 11 Dec 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटीः2 के फ्लैट नंबर 1446 में चार दिसंबर की रात 12 वर्षीय बेटी के साथ मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंका देने वाली बात ये है कि हाईप्रोफाइल माने जाने वाले इस अपोर्टमेंट में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और 28 घंटे तक मां-बेटी की लाश घर में ही पड़ी रही और किसी को इसकी कानों-कान खबर तक नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चार दिसंबर की रात को आखिरी बार मां-बेटी और बेटा एक सा‌थ देखे गए। जिस फ्लैट में मां-बेटी की हत्या की गई उसमें मां-बेटी और बेटे के अलावा तीन और लोग भी रहते थे।
विज्ञापन

3 of 6
फ्लैट में मृतक महिला के पति और सास-ससुर भी साथ् में ही रहते थे। पति का हार्डवेयर का काम है और वो इसी सिलसिले में एक हफ्ते के दौरे पर गुजरात गए हुए थे। जबकि सास-ससुर अपने पैतृक घर देहरादून गए हुए थे। घटना के दिन घर में केवल तीन लोग ही मौजूद थे जिसमें से मां-बेटी की हत्या कर दी गई और बेटा उस रात से ही लापता ‌है। 

4 of 6
हालांकि सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली रात 10.30 बजे बेटा अकेला घर से बाहर जाते हुए दिखता है। इस दौरान गुजरात गए पति फोन से परिवार को संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कई घंटों तक फोन न उठने पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर पता करने को भी बोला था।
विज्ञापन

5 of 6
मृतका अंजलि अपार्टमेंट की महिलाओं के ग्रुप की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। इस ग्रुप ने चार दिसंबर की शाम अपार्टमेंट में ही किटी-पार्टी का आयोजन किया था। जब अंजलि इस पार्टी में नहीं पहुंची तो पता लगाने के लिए एक महिला उनके अपार्टमेंट पहुंची तो बाहर से ताला लगा पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दौरान पति के लगातार फोन जाने की बात लोगों को पता चल चुकी थी। महिलाओं को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दहला देने वाला ये पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें