फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और मां की हत्या के बाद बाथरूम में मिले ऐसे सुराग जो बेटे की ओर कर रहे इशारा

Mon, 11 Dec 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ग्रेटर नोएडा के हाई प्रोफाइल गौर सिटी-2 अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल में अपने फ्लैट में कैंची और क्रिकेट बैट से बेरहमी से मौत के घाट उतारे गए मां-बेटी (अंजलि-मणिकर्णिका) के डबल मर्डर मामले में जो सच सामने आ रहे हैं वो रूह कंपा देने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जब पुलिस इस मामले में जांच करने अपार्टमेंट में घुसी तो बेडरूम में मां-बेटी की खून से सनी लाश मिली। जांच करते हुए जब पुलिस बाथरूम में पहुंची तो वहां खून से सना लोअर और टी-शर्ट मिला।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो सामने आया कि चार दिसंबर की रात आखिरी बार मृत मां-बेटी अपने फ्लैट के बाहर देखे गए थे और उस वक्त उनका 15 वर्षीय बेटा भी उनके साथ था।

4 of 6
सीसीटीवी में बेटे ने वही लोअर और टी-शर्ट पहन रखी है जो खून से सने हुए बाथरूम में पाए गए हैं। चार दिसंबर की रात से ही 15 वर्षीय बेटा लापता है। घर में लूट-पाट के कोई निशान नहीं मिले हैं। न ही घर से कोई ज्वैलरी या जरूरी कागज गायब पाए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घर से केवल दो लाख रुपये गायब हैं जो माना जा रहा है कि बेटा अपने साथ लेकर चला गया। सीसीटीवी फुटेज से यह बात भी सामने आई है कि चार दिसंबर की रात बेटा तैयार होकर हाथ में एक बैग लिए घर से बाहर जा रहा है। बता दें कि इसी रात मां-बेटी की हत्या को भी अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि, पुलिस को दी तहरीर में अंजलि के घर वालों ने अज्ञात के‌ खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चार दिसंबर से लापता हुए बेटे के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि प‌ुलिस उसे तलाशने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें