बच्चों का प्रिय कार्टून किरदार डोरेमॉन शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल पहुंचा। डोरेमॉन को देखते ही मॉल में अभिभावकों के साथ आए बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान बच्चों ने डोरेमॉन के साथ फोटो भी खिंचाए। मॉल के प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि डोरेमॉन 11 मई से 13 मई के दौरान मॉल में बच्चों का मनोरंजन करेगा।