फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की घिनौनी करतूत: नौकरी का झांसा देकर घर बुला किया दुष्कर्म, पीड़िता ने बयां की छह घंटे की पीड़ा और डर

Thu, 20 Oct 2022 09:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में युवती से दु्ष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एडोर सोसाइटी में डॉक्टर द्वारा युवती को छह घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली और पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। वहीं, दूसरा मामला ग्रेटर फरीदाबाद से ही है। यहां स्थित भारत कॉलोनी में युवक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश में एडोर होम सोसाइटी निवासी डॉ. प्रदीप रावत से कुछ दिन पहले मिली थी। पहले तो वह युवती को नौकरी पर जल्द लगवाने का झांसा देता रहा। 11 अक्तूबर को आरोपी ने फोन कर अपने घर बुलाया। पीड़िता सुबह आरोपी के फ्लैट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर गलत काम करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने उसे अपने फ्लैट में करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर रखा। वह किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। डरी-सहमी होने के कारण पुलिस को कुछ बता नहीं सकी।

4 of 5
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के समझाने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। 18 अक्तूबर को परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवती से पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी में युवक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति से विवाद के कारण वह कुछ समय से अलग रह रही है। चार माह पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही उसके पति व ससुराल के अन्य सदस्यों को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें