फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'स्मार्ट कार्ड' से नहीं, 'स्मार्ट वॉच' से करिए दिल्ली मेट्रो में सवारी, ये है DMRC का प्लान

Thu, 22 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन स्मार्टवॉच रिचार्ज सिम लेकर आने वाली है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की एक घड़ी बनाने वाली कंपनी के साथ समझौता किया है। उस कंपनी की स्मार्ट कलाई घड़ी में रिचार्ज वाला सिम होगा, जिससे डीएमआरसी के स्मार्ट गेट पर स्मार्ट कार्ड की तरह घड़ी को किराया भुगतान के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी जल्द मेट्रो नेटवर्क और स्मार्ट सिम के साथ कंफिग्रेशन(जुड़ने वाला) वाली कलाई घड़ी लांच करेगी जो ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल पर मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
delhi metro
डीएमआरसी के अनुसार, यात्री जल्द अपने स्मार्ट कार्ड को लाक्स कंपनी की स्मार्ट वॉच2पे से टॉपअप कर सकेंगे। ये एनालॉग स्मार्ट घड़ी दिल्ली मेट्रो के सिम कार्ड से अंदरुनी तौर पर जुड़ी होगी। नई सुविधा से यात्रियों को मेट्रो नेटवर्क में आवागमन और तेज होगा। अभी मेट्रो स्मार्टकार्ड, टोकन से यात्रा की सुविधा के अलावा लाल किला और जामा मस्जिद स्टेशन पर कुछ ई-पोर्टल के बार-कोर्ड से भी किराया भुगतान की सुविधा है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi metro
स्मार्ट कलाई घड़ी को मेट्रो केभुगतान क्षेत्र में प्रवेश करने केलिए ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट के स्क्रीन पर सिर्फ टच करना होगा। मोबाइल फोन सिम कार्ड के साइज वाला मेट्रो का यह स्मार्टकार्ड उस स्मार्ट घड़ी में किसी भी समय आसानी से हटाया या फिर उसमें लगाया जा सकता है। 
 

4 of 5
delhi metro
डीएमआरसी के अनुसार, ये स्मार्ट वॉच2पे कई डिजाइन में उपलब्ध हैं जिसे डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू वॉच2पे.कॉम पर देखा जा सकता है। डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया क‌ि सिम कार्ड साइज वाले इस स्मार्ट कार्ड को स्मार्ट कार्ड रिचार्ज को चार्ज करने की उपलब्ध सभी सुविधाओं से टॉपअप किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DELHI METRO
अभी दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। हाल में ही डीएमआरसी ने स्मार्टकार्ड टॉपअप की सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के बिजनेस कॉरेसपांडेंट नेटवर्क में भी पूरे दिल्ली-एनसीआर में शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें