फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक्रेट खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में गिरी बॉल, निकालने गए 9 साल के बच्चे की डूबकर मौत

Thu, 22 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इसी गड्ढे में ग‌िरकर हुई बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रोहिणी इलाके के विजय विहार में नौ साल का मासूम प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। अवंतिका स्थित डीडीए पार्क में खुदे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब्दुल खालिद (9) के रूप हुई है। पुलिस की मानें तो पार्क में करीब 10 से 11 फुट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। मंगलवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान मासूम गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मृत बच्चे की फाइल फोटो।
खालिद के साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर बताया, परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से खालिद को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। विजय विहार थाना पुलिस ने बुधवार को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।   
विज्ञापन

3 of 6
boy died falling into pit
पुलिस के मुताबिक अब्दुल खालिद अपने परिवार के साथ वाई-ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद मुश्ताक, मां शबाना खातून और एक छोटी बहन फरजाना है। खालिद पास के एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। वहीं इसका पिता सदर बाजार इलाके में चूडिय़ों की दुकान पर काम करता है। मंगलवार शाम को खालिद अपने दोस्तों के साथ रोहिणी सेक्टर-1 स्थित अवंतिका के डीडीए पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह कीचड़ में फिसल गया, जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए। दोस्तों के कहने पर वह पार्क में बने पार्क में पानी से कपड़े साफ करने चला गया।   

4 of 6
boy died falling into pit
चिकनी मिट्टी होने के कारण खालिद का पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया और वह डूबने लगा। खालिद को डृबता देखकर दोस्त डर कर घर आ गए। उन्होंने परिजनों को बताया कि वह डूब गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे पानी से निकाला गया। परिजन उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को खालिद का शव परिवार को सौंप दिया है। विजय विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।            
           
विज्ञापन

5 of 6
DEMO PIC
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्क में जिस जगह बच्चे की पानी में डूबकर मौत हुई है, वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। परिजनों का आरोप है कि पार्क में दस फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार हैं। परिजनों ने मांग की है कि हादसे के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।            
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : demo pic
मासूम खालिद ने ईद को लेकर खासी तैयारी कर रखी थी। वह ईद को लेकर काफी उत्साहित भी था, लेकिन शायद आने वाली ईद उसके नसीब में नहीं थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। एक रिश्तेदार ने बताया कि काफी मन्नतों के बाद खालिद का जन्म हुआ था। खालिद की मां शबाना पैर से दिव्यांग है। अब परिवार में खालिद की एक छोटी बहन ही रह गई है।            

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें