दिल्ली मेट्रो के यात्री अब टोकन खरीदने के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर पाएंगे। इसे लेकर डीएमआरसी की तैयारी अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो इसे जुलाई तक शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक यात्रियों को सिर्फ मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए यह सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
2 of 5
delhi metro
टोकन भी कार्ड से खरीदने के लिए डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का विकल्प होगा। अभी टीवीएम से टिकट लेने के लिए कैश डालना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 5
Delhi Metro Line
डीएमआरसी के मुताबिक, कैशलेस व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर अभी तक कुल 496 टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं हैं। इसमें 196 पुराने टीवीएम, जबकि 300 नई टीवीएम मशीनें हैं।
4 of 5
delhi metro
अब नई टीवीएम में टोकन खरीदने के लिए आप कैश पेमेंट के अलावा सीधे डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट भी कर सकेंगे। यह व्यवस्था शुरू होने से लोगों की कैश के साथ खुले की किल्लत भी खत्म हो जाएगी। अभी टीवीएम पर कई बार नोट को मशीन रीड नहीं करता है तो वहां लंबी लाइन लग जाती है।
रोजाना करीब 13 लाख यात्रियों को इसका लाभ मिलता है, जो कि टोकन खरीदकर यात्रा करते हैं। बताते चलें कि मेट्रो अपने स्टेशनों को मानवरहित स्टेशन बनाने की कवायद में जुटा है। अभी तक 45 से ज्यादा ऐसे स्टेशनों को कर चुका है। इसमें ऐसे स्टेशन हैं जहां पर यात्रियों की आवाजाही कम है।