फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2020ः गाजियाबाद में आज भी रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से बचकर निकलें

Fri, 13 Nov 2020 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : market on diwali
धनतेरस और दिवाली को जाम व अपराध मुक्त संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत गुरुवार को जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान शुक्रवार को भी लागू रहेगा। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाइन व विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिस को फील्ड में उतार दिया गया है। साथ ही थानों में मुंशी, पहरा व दिवसाधिकारी के अलावा सभी पुलिसकर्मियों को सड़क पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी गुरुवार को बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि सुबह 11 से रात 11 बजे तह जिले में विशेष व सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस का फोकस चालान काटने की बजाय चेकिंग पर होगा। सभी प्वाइंट्स पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों व लोगों की तलाश ली जाएगी। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर विशेष अहतियात बरती जा रही है।

साथ ही अंतरजनपदीय सीमाओं पर भी कड़ा पहरा लगाया गया है। यूपी-112 की गाड़ियों को क्रमवार लगाकर कानून-व्यवस्था की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारी, सीओ व एएसपी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस लाइन से करीब 500 पुलिसकर्मियों को थानों व क्यूआरटी में भेजा गया है। दफ्तरों में कार्यरत स्टाफ को भी फील्ड में उतारा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ज्वेलर्स, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर फोकस...
एसएसपी ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजार, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों के अलावा ज्वेलर्स पुलिस की प्राथमिकता में रहेंगे। छेड़छाड़ व चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम बाजार में रहेगी। थानों को दी गई अतिरिक्त फोर्स पर सिर्फ चेकिंग का जिम्मा होगा। हर तरह की सूचना व गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग अलर्ट रहेगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर खड़े किए वाहन तो उठा लेगी ट्रैफिक पुलिस...
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं। अंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र, जीटी रोड पर रामलीला ग्राउंड और शिप्रा मॉल के पास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। इन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को उठाने के लिए एक-एक टीम लगाई गई है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान और वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
आज इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्ट...
- पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ की तरफ जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह सभी वाहन हापुड़ चुंगी, साजन मोड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसके अलावा बाजार में आने वाले वाहनों को नेहरू युवा केंद्र में पार्क कराया जाएगा।
- चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- लालकुआं व मेरठ तिराहा की तरफ से घंटाघर आने वाले सभी प्रकार के भारी व व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-लालकुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- हापुड़ तिराहा से लालकुआं की तरफ जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा हापुड़ तिराहा, हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य हो जाएंगे।
- घंटाघर बाजार में आने वाले सभी निजी वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क कराया जाएगा।
- पटेलनगर पुल चढ़ाव से ऊपर जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा को हापुड़ तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें