फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर दिनभर रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इस मुहूर्त में पूजन बेहद फलदायी

Wed, 11 Nov 2020 04:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Social media
दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा है। इस बार नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार दिवाली सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इसमें हर काम का सकारात्मक असर होता है। इस दिन पर्व होने से आम लोगों के लिए शुभ संकेत है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Pixabay
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि लक्ष्मी पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न और स्थिर नवांश में करना श्रेष्ठ माना गया है। 14 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:12 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:49 से 6:02 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में प्रदोष काल स्थिर वृष लग्न और कुंभ का स्थिर नवांश भी रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Pixabay
यह है खास 
दिवाली के दिन रात 8:10 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूरी रात विशाखा नक्षत्र रहेगा। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। शनिवार को प्रदोष काल में स्वाति से बना सिद्धि योग कार्य सफलता के लिए अच्छा माना गया है। स्वाति नक्षत्र चर, चल-संज्ञक नक्षत्र होने के कारण वाहन लेने-देने, उद्योग कर्म, दुकानदारी, चित्रकारी, शिक्षक, स्कूल संचालक, शृंगार प्रसाधन एवं अन्य कर्म के लिए अच्छा माना जाता है।


 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर दुर्लभ योग
पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार 14 नवंबर को गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेंगे। वहीं, शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच रहेगा। इन तीनों ग्रहों का दुर्लभ योग इससे पहले 9 नवंबर 1521 में देखने को मिला था। उस वर्ष भी इसी दिन दिवाली मनाई गई थी। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शनि आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाले कारक ग्रह माने गए हैं। ऐसे में दिवाली पर यह दो ग्रह अपनी स्वराशि में होने से धन संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता का योग बनाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
त्योहार
धनतेरस : 13 नवंबर
छोटी और बड़ी दिवाली : 14 नवंबर
गोवर्धन पूजा : 15 नवंबर
भाई दूज : 16 नवंबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजा मुहूर्त
दोपहर 12:09 से शाम 04:05 बजे तक।
वृषभ काल मुहूर्त - शाम 5:28 से शाम 7:24 बजे तक।
सिंह लग्न मुहूर्त - 14 नवंबर की मध्य रात्रि 12:01 से देर रात 2:19 बजे तक।
मुख्य मंत्र
ओम महालक्ष्मी च विदमहे विष्णु पत्नी च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें