फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें दिल्ली-NCR का छठ पूजन: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य; छठ पार्क पहुंचीं CM रेखा

Mon, 27 Oct 2025 06:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

व्रती महिलाओं ने परंपरा के अनुसार, छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुईं। 
विज्ञापन
1 of 5
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी सोमवार को व्रती महिलाओं ने संध्या अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की और छठी मैया की पूजा की। व्रती महिलाओं ने परंपरा के अनुसार, छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आज मंगोलपुरी के छठ पार्क में आयोजित लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की रौनक, श्रद्धा और दिव्यता का अनुभव किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और विधायक राजकुमार चौहान के साथ सम्मिलित होकर इस पावन पर्व की आभा में सहभागी बनी।'
विज्ञापन

3 of 5
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने आगे लिखा, 'छठ महापर्व की यह उज्ज्वल परंपरा आज संपूर्ण दिल्ली में नई ऊर्जा, आशा और उत्साह का संचार कर रही है। छठी मैया से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से दिल्ली सदा सुखी, समृद्ध और प्रगतिशील रहे। हर घर में उजाला, हर दिल में विश्वास, और हर जीवन में नई ज्योति बनी रहे।'

4 of 5
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
कल उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा व्रत 
चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आखिरी दिन यानी मंगलवार को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। इस दिन व्रती महिलाएं अपने घर के पास स्थिति किसी पवित्र नदी या तलाब पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद छठ माता से संतान की रक्षा, सुख-समृद्धि, लंबी आयु और पूरे परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मांगेंगी। फिर थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत को पूरा करेंग, जिसे पारण या परना कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा 2025 उषाकाल अर्घ्य का समय 
वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 28 अक्तूबर 2025 को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट का है। लेकिन अलग-अलग शहरों में सूर्योदय में कुछ देर के लिए बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें