फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार... धोखा और कत्ल: पेट्रोल से लगाई आग, फिर सिलिंडर से किया धमाका; क्राइम सीरीज देख लिव-इन पार्टनर का मर्डर

Mon, 27 Oct 2025 06:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर छात्र की हत्या की साजिश रची थी। 
 
विज्ञापन
1 of 10
UPSC Student Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के गांधी विहार इलाके में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्याकांड को उसकी लिव इन पार्टनर ने अपने पूर्व प्रेमी और एक अन्य के साथ अंजाम दिया था। पुलिस जांच में चौंकाने वाले राज खुले हैं। 

पुलिस ने मामले में मृतक रामकेश की लिव-इन पार्टनर, जो एक फोरेंसिक की छात्र है, और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृता चौहान (21), सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है। सभी मुरादाबाद जिले (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने रची साजिश
उत्तरी जिला के तिमारपुर इलाके में 5 अक्तूबर की रात यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा (32) की मौत आग लगने से नहीं हुई थी। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए रामकेश के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


 
विज्ञापन

3 of 10
मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गला घोंटकर की रामकेश की हत्या
दरअसल, रामकेश के पास अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में थे। बार-बार मांगने पर वह उनको नहीं दे रहा था। इसी बात पर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची। पांच अक्तूबर की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 
 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेट्रोल डालकर कमरे में लगाई आग
हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। बाद में रसोई से एलपीजी सिलिंडर को खोलकर उसे भी आग में रख दिया गया। आग लगाने से पहले आरोपियों ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग व अन्य सामान कमरे से ले लिया। पुलिस ने इसको बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी अमृता चौहान और मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती से सुनाई साजिश की कहानी
पूछताछ में अमृता ने अपराध कबूल करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि वह मृतक रामकेश मीणा के साथ मई 2025 से सहमति संबंध में रह रही थी। अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ। यह बात उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप को बताई। 
 
विज्ञापन

6 of 10
जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में सुमित ने अपने दोस्त संदीप को शामिल किया। 5-6 अक्तूबर की रात तीनों ने रामकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में कमरे में पेट्रोल और शराब डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। सुमित मुरादाबाद में गैस सिलिंडर का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसने सिलेंडर खोलकर आग लगाई ताकि विस्फोट से मामला हादसे के जैसा लगे। 
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्लफ्रेंड अमृता ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कई क्राइम सीरियल भी देखे थे। उसी से यह आइडिया मिला। प्रेमिका अमृता फॉरेंसिक साइंस की स्टूडेंट है, उसे यह जानकारी थी कि हत्या को हादसा कैसे दिखाया जाए। 5-6 अक्तूबर की रात में अमृता और सुमित घर में पहुंचे। यहां रामकेश की गला दबाकर हत्या कर दी।

8 of 10
आरोपी अमृता चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रामकेश के शव पर घी, तेल, शराब समेत घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने आग में गैस सिलिंडर रख दिया। सिलिंडर से हल्की गैस ऑन कर दी। उसके पूर्व प्रेमी संदीप को यह जानकारी थी कि गैस खोलने के बाद कितनी देर में ब्लास्ट होता है। प्रेमिका अमृता ने दरवाजे की जाली में छेद किया, साथ ही बाहर आकर जाली में हाथ डालकर अंदर से गेट बंद क दिया था। अमृता और उसके पूर्व सुमित के घर से बाहर निकलने के कुछ समय बाद ही धमका हो गया। इस पूरे मामले का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफाश किया है। 
 

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऐसे मिला सुराग 
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को गांधी विहार स्थित मकान नंबर-ई-60 की चौथी मंजिल पर आग लगने की खबर मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने पर टीम को एक बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। बाद में मृतक की शिनाख्त रामकेश मीणा के रूप में हुई।
 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रामकेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती और दो युवक वारदात के समय रामकेश के कमरे के पास देखे गए। जांच में लड़की की पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई। उसकी लोकेशन वारदात वाली रात उसी इलाके में पाई गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें