जब दिल्ली के संजीव कुमार की बीवी को अपने पति पर शक हुआ कि वो समलैंगिक है तो उसने 54 साल की महिला तारालिका लाहिड़ी को अपने पति की जासूसी का जिम्मा सौंपा। बता दें कि तारालिका दक्षिण दिल्ली में रहने वाली शहर की टॉप जासूसों में हैं।
विज्ञापन
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
2 of 13
उन्होंने चूपचाप संजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से सबूत इकट्ठा
किए। 6 महीने तक जांच करने के बाद तारालिका ने इस बात की पुष्टि की कि
संजीव का एक मर्द के साथ अफेयर था। लाहिड़ी की इसी जांच की मदद से संजीव
कुमार की बीवी को उससे तलाक मिल गया और लाहिड़ी इसमें गवाह बनी।
विज्ञापन
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
3 of 13
जासूसी कहानियों में आपने पुरूषों को ही हीरो के रूप में देखा होगा लेकिन दिल्ली में इसके बिल्कुल उलट है। यहां दिल्ली में जासूसी करने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं। दिल्ली में जितने भी जासूस हैं उनमें 60 प्रतिशत से भी ज्यादा महिला जासूस हैं। यह बात एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव्स एंड इंवेस्टिगेटर्स के वाइस प्रेसीडेंट बलदेव पुरी ने कही। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली की 6 प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसियां भी महिलाएं ही चला रही हैं।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
4 of 13
महिलाओं का जासूसी करना कोई नई बात नहीं है। तारालिका ने अपना काम तब शुरू किया था जब बर्लिन की दीवार गिराई गई थी। तारालिका ने बताया कि वो जासूसी के क्षेत्र में पिछले 25 साल से काम कर रही हैं लेकिन उनके बेहद करीबी दोस्तों को भी नहीं पता कि वो कैसे काम करती हैं।
विज्ञापन
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
5 of 13
अपनी एजेंसी नेशनल डिटेक्टिव एंड कॉर्पोरेट कंसल्टेंट को उन्होंने 1994
में स्थापित किया था। इस एजेंसी में पुरूष भी काम करते हैं और यहां
वैवाहिक झगड़ों समेत फ्रॉड और कॉर्पोरेट में गड़बड़ियों के विषय में भी
जासूसी की जाती है।
विज्ञापन
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
6 of 13
बलदेव पुरी के अनुसार दिल्ली के प्राइवेट जासूसों को जो काम मिलता है उसमें सत्तर प्रतिशत हिस्सा वैवाहिक विवादों पर ही आधारित होता है। ऐसे में महिला जासूसों को काफी फायदा मिलता है। महिलाएं आराम से दोस्त बनकर घरों में घुस सकती हैं और महिलाओं व पुरूषों दोनों से ही जानकारियां जुटा सकती हैं। लाहिड़ी के अनुसार लोग महिलाओं से आसानी से खुलकर बात करते हैं।
विज्ञापन
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
7 of 13
एक अन्य जासूस भावना पालिवाल कहती हैं कि मैं किसी भी अन्य महिला की तरह लोगों से जानकारियां हासिल करती हूं ऐसे में किसी को कोई परेशानी या शक नहीं होता। भावना रोहिणी की तेजस डिटेक्टिव एजेंसी चलाती हैं। भावना अपने प्रोफेशन की दिक्कत बताते हुए कहती हैं कि चौबीसों घंटे किसी व्यक्ति का पीछा करना किसी महिला को बड़े खतरे में डाल सकता है। ये खतरा पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा रहता है।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
8 of 13
विनस डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाली आकृति खत्री का एक साल का बेटा है। वो अपने पेशे की मुश्किलों के बारे में बताती हैं कि उनका प्रोफेशन कोई रजिस्टर्ड प्रोफेशन नहीं है और एक महिला होने के नाते उन्हें कई तरह के विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी कोशिशों से वो परेशानियों से दूरी बना ही लेती हैं।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
9 of 13
तारालिका लाहिड़ी बताती हैं कि वो अपने काम में पच्चीस सालों से इसलिए टिकी हुई हैं क्योंकि उन्हें उनके परिवार का पूरा सहारा मिला हुआ है। वो बताती हैं कि वो अपने काम के साथ-साथ घर भी संभालती हैं।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
10 of 13
भावना पालिवाल ने बताया कि 15 साल पहले जब उन्होंने टीवी पत्रकारिता छोड़कर जासूसी को अपनाया था तब इस क्षेत्र में चंद महिलाएं ही थीं। अब वक्त ऐसा है कि उनकी जासूसी एजेंसी तेजस को रोज के 5-6 मामले मिलते हैं और उन्हें केवल महिलाएं ही सुलझा सकती हैं।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
11 of 13
भावना कहती हैं कि कुछ ऐसे धोखेबाजी के केस होते हैं जो पुलिस आपके लिए नहीं सुलझाती है। लेकिन एक औरत होने के नाते वो आराम से परिवार के पास जाकर अन्य महिलाओं से गॉसिप करते हुए जानकारियां निकाल सकती हैं। वो ये भी कहती हैं कि परिवार में बढ़ती असुरक्षा और असहिष्णुता के चलते ही जासूसों की मांग बढ़ रही है।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
12 of 13
भावना एक केस के बारे में बताते हुए कहती हैं कि एक तीस वर्षीय विवाहित स्त्री एक 19 साल के लड़के के साथ भाग गई थी। उसके परिवार ने भावना के पास आने से पहले पुलिस में उसके गुमशुदगी की शिकायत की। उनके पास केस आने के बाद वो महिला के गांव गईं जहां उन्हें सारी सच्चाई का पता चला।
शादी के बाद संबंधों पर शंका को बखूबी सुलझाती हैं ये महिलाएं
13 of 13
भावना के अनुसार शादियां ऑनलाइन खोजे जाने के कारण आजकल लोगों में ये जिज्ञासा बढ़ गई है कि कहीं उनके होने वाले पार्टनर के किसी और से संबंध तो नहीं थे। ये एक बड़ी वजह है कि लोग जासूसों को बड़ी संख्या में हायर कर रहे हैं।