दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने 10 अक्तूूबर को बढ़ाये जाने वाले मेट्रो के किराये को वापस लेने की मांग की है। इससे पहले जब मई में डीएमआरसी ने मेट्रो किराये में बढ़ोतरी की थी, तब भी महिला आयोग ने स्वयं संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
2 of 5
metro
आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने पत्र में लिखा है कि किराये में बढ़ोतरी के कारण विशेष रूप से महिलाओं को परेशानी हो रही हैं। महिलाएं मेट्रो से यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित समझती हैं, लेकिन अब उन्हें दूसरे विकल्पों की ओर देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
metro
आयोग का कहना है कि किराया बढ़ाने की बजाय दूसरे विकल्पों से मेट्रो का राजस्व बढ़ाने के विषय में सोचना चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में दिल्ली महिला आयोग एक्ट के सेक्शन-6 का हवाला देते हुए लिखा है कि सरकार को पॉलिसी से संबंधित सभी ऐसे मामलों में जो महिलाओं से जुड़े हैं, उनमें आयोग से सलाह-मशविरा करना चाहिए।
4 of 5
metro
आयोग का कहना है कि एक कमेटी बनाई जाए, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों के अलावा दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि, फाइनेंस व आयोग के लोग शामिल हों।
यह कमेटी दूसरे माध्यमों से राजस्व बढ़ाने के विकल्पों को तलाशे। वहीं शहरी विकास मंत्री व मुख्यमंत्री बीच का रास्ता निकालें, ताकि बढ़ाए जाने वाले किराए को रोका जा सके।