पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
उधर पीड़ित युवती ने भी हिम्मत दिखाई और वह उत्तम नगर थाने पहुंची। शिकायत में उसने बताया कि 2 सितंबर को रोहित उसे उत्तम नगर स्थित दोस्त के कॉल सेंटर में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी, तो उससे मारपीट की और वीडियो बनाया गया। इससे पहले गत 11 सितंबर को एक लड़की ने तिलकनगर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी रोहित के साथ डेढ़ साल से दोस्ती है, लेकिन वह अक्सर उसे शराब पीकर धमकाता था। इस वजह से उसने रोहित से दोस्ती तोड़ ली। इसके बाद रोहित ने उसे एक वीडियो भेजा, जिसमें वह एक लड़की को पीटता हुआ नजर आ रहा है।