मयूर विहार फेस तीन इलाके में दस साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात अपनी मां से बिछुड़ी बच्ची को अगवा करने के बाद आरोपी उसे डीडीए के एक खाली कम्प्लेक्स की छत पर ले गया और दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo
विरोध करने पर बच्ची की पिटाई की और बेहोश होने पर सीढ़ियों से धक्का दे दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मां ढूंढ़ते हुए कांप्लेक्स के पास पहुंची। यहां सीढ़ियों के पास बच्ची खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन
3 of 5
demo
आसपास के लोगों की मदद से उसे लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद निवासी मानिकराम को गिरफ्तार किया।
4 of 5
demo
उसके खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मूलत: गोंडा (उत्तरप्रदेश) की रहने वाली बच्ची अपने परिजनों के साथ छह दिन पहले ही दिल्ली आई है।
उसका परिवार गाजीपुर पेपर मंडी के पास फुटपाथ पर झुग्गी बनाकर रहता है और भीख मांगकर गुजारा करता है। बच्ची अपनी मां और अन्य महिलाओं के साथ स्मृति वन के पास भीख मांगने के लिए आई थी और इस दौरान बिछुड़ गई।