मृतक पति
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक सुबोध जैन की पत्नी प्रीति जैन, उसके प्रेमी गोहाना (सोनीपत) निवासी राहुल जैन और सुपारी किलर सोनीपत निवासी विजय हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल सुबोध का चचेरा भाई है। प्रीति ने पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था। बाद में विजय ने घर में घुसकर सुबोध की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तार व घर से ले जाया गया लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.18 बजे गली नंबर-4, न्यू उस्मानपुर में प्ले स्कूल चलाने वाले सुबोध जैन की मौत की खबर मिली थी। घर पर सुबोध की पत्नी प्रीति मिली थी। घर की एक अलमारी खुली थी। उसमें से सुबोध का लैपटॉप, मोबाइल व कुछ अन्य सामान गायब था। प्रीति ने बताया कि उसके पति को दौरे पड़ते थे। वहीं पुलिस को सुबोध का शव देखकर हत्या का शक हुआ। उसके गले पर गहरे निशान थे।