फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया शादी से इनकार, उसके पिता को दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला बीच बाजार

Fri, 03 May 2019 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी, पीड़ित परिवार और दीवार पर पड़े मृतक राजू के खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने 500 मीटर तक चाकू लेकर सरे बाजार युवती के पिता के पीछे दौड़ते हुए कई वार किए।

आगे पढ़िए सिरफिरे आशिक ने कैसे 500 तक दौड़ा-दौड़ाकर युवती के पिता की हत्या की और कैसे लाख चीख-पुकार के बाद भी कोई उसे बचाने नहीं आया...

विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गढ़ी गांव थाना सिहानीगेट वर्तमान में रोहटा (मेरठ) में परिवार के साथ रहते थे। राजू की बड़ी बेटी की 17 मई को शादी है, जिससे आरोपी शादी करना चाहता है। इसका विरोध करने पर राजू से खफा था। लड़की के पिता शादी का कुछ सामान लेने अपने गढ़ी स्थित घर आए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक हनी गोस्वामी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। राजू जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागे। आरोपी भी चाकू लेकर करीब 500 मीटर तक पीछे दौड़ा। सरे बाजार से सड़क पर हनी ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एक अस्पताल के पास वह जमीन पर गिर गए जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक का घर मृतक के पड़ोस में है। वह राजू की बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। युवक ने मृतक से छह महीने पहले बेटी से शादी करने की बात कही थी। जिसका राजू ने विरोध किया था। आरोपी युवक तभी उसे धमकी दे रहा था। मृतक की पत्नी पूजा ने आरोपी हनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हैवान बने आशिक के सामने राजू चीख-चीख कर गलियों में भागते दौड़ते हुए जिंदगी की भीख मांगता रहा। राजू बार-बार रहम करने की गुहार कर रहा था। बार-बार बोल रहा था मुझे मत मारो, छोड़ दो। बचाओ मुझे बचाओ कोई तो बचाओ, लेकिन गली में किसी ने बंद दरवाजा नहीं खोला। एक महिला आरोपी की इस हैवानियत को देखती रही। उसने भागकर लोगों के दरवाजे खुलवाए, लेकिन अधिकतर घरों में महिलाएं थीं। निडर महिला ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन तब तक वह राजू को मौत के घाट उतार चुका था।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एक सिरफिरे आशिक की हैवानियत से लोग खौफजदा हैं। आरोपी राजू की बड़ी बेटी से एकतरफा मोहब्बत करता था, जिसके चर्चे पूरी गली-मोहल्ले में थे। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि लगभग पांच महीने पहले आरोपी ने खुलेआम राजू को धमकी दी थी कि वह अपनी बड़ी बेटी से उसकी शादी कर दे, नहीं तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हनी राजू को बार-बार धमकता रहता था। मोहल्ले में राजू की बेइज्जती हो रही थी। वह किसी तरह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। धमकी के बाद वह अपनी तीन बेटियों और पत्नी को लेकर मेरठ के रोहटा में रहने के लिए चला गया। आरोपी को उसके बाद से कोई मौका नहीं मिल रहा था। बृहस्पतिवार को राजू गढ़ी अपने घर आया तो कल्लू को इसकी जानकारी हुई। वह पहले से प्लान बनाकर बैठा हुआ था। राजू पर उसने चाकुओं से 20 बार वार करके उसकी जान ले ली।
विज्ञापन

7 of 8
ghaziabad murder of girl father - फोटो : अमर उजाला
- युवक के डर से बेच दिया था घर
पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि मृतक ने आरोपी युवक के डर से घर बेच दिया था। उसे जल्द ही घर खाली करना था। वह आए दिन युवती को ले जाने की धमकी देता था। इज्जत की खातिर वह यहां से पत्नी और बच्चों को लेकर चला गया। शादी का कुछ सामान लेने के लिए आया था। इसलिए घर पर आकर रुक गया। मौका पाते ही आरोपी ने उसे मार दिया।
- लड़की का खींच लिया था फोटो, कर रहा था ब्लैकमेल
लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी ने घर में युवती का फोटो खींच लिया था। वह उस फोटो को दिखाकर ब्लैक मेल भी करता था। आए दिन लड़की केघर भी पहुंच जाता था। बताया कि आरोपी की मां भी उसका सहयोग करती थी। वह भी शादी के लिए दबाव बनाती थी। शिकायत करने पर भी बेटे की तरफ बोलती थी।
विज्ञापन

8 of 8
ghaziabad murder of girl father - फोटो : अमर उजाला
- दीवारों पर लगे खून के निशान, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
चाकू से हमले के बाद जहां-जहां राजू जान बचाने के लिए दौड़ा, वहां-वहां सड़क और घरों की दीवारों पर खून के निशान दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा वार आरोपी ने राजू के चेहरे पर किए, सिर, पेट और सीने पर भी चाकू मारे हैं। 20 से अधिक बार राजू पर चाकू से वार किया गया। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें आरोपी चाकू से राजू पर हमला करता दिख रहा है।
- 17 मई को उठनी थी बेटी की डोली
राजू के घर के आंगन से 17 मई को उसकी बेटी की डोली उठनी थी, लेकिन उसकी विदाई से पहले बाप की अर्थी घर से उठेगी। पत्नी पूजा और तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यही सोच रहे हैं कि अब उनके घर का क्या होगा। राजू घर का अकेला सहारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें