दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को भी तल्ख रहेंगे गर्मी के तेवर, यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में लू भी दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इसके अगले दिन भी राहत के संकेत नहीं हैं। हालांकि, 16 जून से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने की वजह से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा और लू व भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।