उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.1 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। वहीं, सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच 0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मयूर विहार में 4.5 मिमी और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो मिमी बारिश दर्ज हुई है।