दिल्ली में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, ओडिसा में निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से मध्य भारत के हिस्सों में मानसून सक्रिय है। इस वजह से गुजरात और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में अच्छी बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस बीच दिल्ली-एनसीआर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, स्काईमेट वेदर प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ेगी।