फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: 24 घंटे के अंदर ही मानसून के तेवर पड़े हल्के, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Sat, 02 Jul 2022 02:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धूप-छाव का से परेशान युवतियां - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में गुरुवार को मानसून के दस्तक देने के बाद अगले 24 घंटे में इसके तेवर हल्के पड़ गए। नतीजन शुक्रवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पारा चढ़ने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली के कई इलाकों में हुई बुंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 31.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से लेकर शाम तक सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली होती रही। इस वजह से कभी धूप तो कभी बारिश दर्ज की गई। हवा में नमी का स्तर 80 से 98 फीसदी रहा। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 117.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 1.9 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली के कई इलाकों में हुई बुंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूर्वी दिशाओं से आने वाली हवाओं का दौर जारी है। ऐसे में अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। वहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक तापमान होने की संभावना है, जबकि हिमालय और प्रायद्वीप भारत की तलहटी के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान की संभावना है। 

4 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पारा चढ़ने का पूर्वानुमान है। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन पर भी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में छह जुलाई को तेज बारिश के आसार हैं। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:28 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी व वातावरण में नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में विभिन्न मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश
लोधी रोड-4.8 मिमी
रिज-7.6 मिमी
आयानगर-14.8 मिमी
डीयू-5.5 मिमी
नजफगढ़-3 मिमी
पीतमपुरा-23 मिमी
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-4 मिमी
मयूर विहार-11 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें