कार ने मां-बेटी को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बुरी तरह था शराब के नशे में, पायल को 100 मीटर घसीटा...
हादसे के बाद जब आरोपी जितेंद्र को गाड़ी से उतारा गया तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा यदि वह गाड़ी टक्कर मारने के बाद रोक भी देता तो शायद पायल को इतनी चोट नहीं लगती। वहीं आरोपी की टक्कर लगने से उर्मिला काफी दूर जा गिरीं, वह भी अचेत हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आमूमन सड़क हादसों में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाता है, लेकिन इस मामले में आरोपी नशे में था। इसलिए इस संबंध में गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज किया गया।