फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नाबालिग ने बेल्ट से पीटा, महिला ने बरसाए डंडे, पीड़िता के पानी मांगने पर पेशाब देने की कही बात, वीडियो वायरल

Sat, 29 Jan 2022 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
1 of 6
कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
विवेक विहार इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पीड़िता के साथ ही हैवानियत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक कमरे में बंद कर एक लड़का व महिला दरिंदों की तरह महिला पर डंडे और बेल्ट बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी - फोटो : अमर उजाला
महिला रहम की भीख मांग रही है तो उसे नंगा करने की बात की जा रही है। महिला पानी मांग रही है तो उसे पेशाब पिलाने की बात की जा रही है। कमरे में ही उसके कैंची और उस्तरे से बाल काटे जा रहे है। इन सब का वीडियो भी आरोपियों ने बनाकर वायरल किया। सूत्रों का कहना है कि वीडियो इसलिए वायरल किया गया ताकि लोगों में उनकी समझ के प्रति खौफ बना रहे।
विज्ञापन

3 of 6
पीड़िता के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि महिला को अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही अपने लड़कों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया, लेकिन महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

4 of 6
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
महिला रहम की भीख मांगते-मांगते अचेत हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इनका गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाकर इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से वीडियो और फोटो को इकट्ठा कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें