उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। पीएम मोदी ने हिंसा पर समीक्षा बैठक के बाद डोभाल को हालात संभालने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दोपहर में कुछ हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। डोभाल ने कहा, स्थिति पूरी तरह काबू में है और किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, एक छात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को देखते ही फूट पड़ी।