हंसती-खेलती गलियों में बुधवार की सुबह 10 बजे खौफ का अजीब-सा मंजर था। हर तरफ सन्नाटा परसा था और गलियां पूरी तरह सूनी थीं। डरे-सहमे लोग घरों में बंद थे और खिड़कियों के सहारे बाहर का मंजर देख रहे थे। इन हालात को देख मैंने करावल नगर के शिव विहार तिराहे पर लोगों को तलाशने का प्रयास किया, ताकि उनकी आपबीती जान सकूं।
विज्ञापन
2 of 8
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
हर ओर सुरक्षा बलों को देखकर किसी ने भी बात करने की हिम्मत नहीं जुटाई। जो लोग हिम्मत जुटाकर दर्द बयां करने पहुंचे भी, उन्हें पुलिस ने डांट-फटकार कर फिर घरों के अंदर भेज दिया। पत्रकार होने के नाते मैंने उनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने हालात खराब होने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 8
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
मैं शिव विहार और चमन पार्क इलाके में हालात को समझने पहुंचा था। वहां हर तरफ राख के ढेर और सड़कों पर ईंट-पत्थर ही दिख रहे थे। शिव विहार तिराहे के पास उपद्रवियों का शिकार हुए राजधानी पब्लिक स्कूल में बच्चों की जली बेंच ही दिख रही थीं। स्कूल की बिल्डिंग जलकर धुआं के रंग में हो गई थी।
4 of 8
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
स्कूल के बाहर बैठे पुलिसवाले भी आपस में बात कर रहे थे कि उपद्रवियों की मासूम बच्चों के स्कूल से क्या दुश्मनी थी। शुक्र है कि घटना के वक्त स्कूल में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 8
delhi violence
- फोटो : पीटीआई
यह मंजर देखने के बाद मैं मुस्तफाबाद की ओर बढ़ रहा था कि रास्ते में पुलिसवालों ने रोक लिया। मेरे मीडिया से संबंधित होने की बात बताने पर पास में ही मौजूद केंद्रीय बलों के जवानों ने आगे जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन
6 of 8
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
हालांकि, सुरक्षा बलों ने ज्यादा अंदर गलियों की ओर न जाने की भी हिदायत दी। इसके पीछे वजह उन्होंने जान को खतरे की बात कही। करीब पांच घंटे तक इलाके में लोगों से बात करने का प्रयास करने के बाद मैं वापस सुरक्षा बलों से घिरी वर्दियों के बीच से शाहदरा की सड़क की ओर निकल आया।
विज्ञापन
7 of 8
delhi violence
- फोटो : शुभम बंसल
खुरेजी में बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया
पूर्वी दिल्ली के खुरेजी इलाके में एक महीने से रास्ते पर कब्जा कर सीएए-एनआरसी का विरोध कर प्रदर्शनकारियों को बुधवार दोपहर पुलिस ने हटा दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस रास्ते को साफ करवाने में सफल रही। इसके बाद खुरेजी मार्ग पर पहले की तरह यातायात सामान्य हो गया।
हालांकि प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने से इलाके में तनाव का माहौल है। खुरेजी में पेट्रोल पंप के ठीक बराबर वाले खाली प्लॉट में नागरिकता कानून के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठी थीं। उनके समर्थन में जामिया, जेएनयू आदि विश्वविद्यालय के छात्र भी वहां लगातार पहुंच रहे थे। पुलिस ने पूूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद इस इलाके में एहतियात के तौर पर रास्ते को खाली करवा दिया।