फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः अंकित के शरीर पर 400 नहीं 18 बार किया गया था चाकू से वार, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Sat, 14 Mar 2020 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-आईबी कर्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, चोटों के कुल 51 निशान
-सीने, जांघ, पैर और शरीर के पिछले हिस्सों पर किए गए थे चाकू से वार 
-चोटों के कारण सदमे से हुई मौत, फेफड़ों और मस्तिष्क में हुआ खून का रिसाव भी
विज्ञापन
1 of 5
कांस्टेबल अंकित शर्मा का आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मारे गए आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि अंकित के शरीर पर चोटों के कुल 51 निशान पाए गए थे। इनमें से 18 चाकू से वार के थे। वहीं, शरीर के बाकी हिस्सों पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के 33 निशान मिले थे। इससे पूर्व शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया था उपद्रवियों ने अंकित को 400 से अधिक जगह चाकू मारे हैं। रिपोर्ट में चोटों की वजह से सदमे से मौत का कारण बताया गया है। हमले के दौरान अंकित के फेफड़ों और मस्तिष्क में खून का रिसाव होने से अंकित की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकित - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि अंकित के सीने, जांघ, पैर और शरीर के पिछले हिस्से में चाकू के गहरे घाव थे। उस पर बेरहमी के साथ कई वार किए गए थे। अंकित के सिर में भी चोट के निशान थे। इसके अलावा उसके शरीर पर लोहे की रॉड या डंडे से चोट के 33 निशान थे। ये सभी निशान लाल, नीले या बैंगनी रंग के थे। इसके अलावा छह निशान घसीटने के भी हैं। ऐसा लगता है कि घसीटने के दौरान अंकित को खरोंचे आई होंगी। अंकित के शरीर पर चाकू के चार सौ निशान के बारे में पूछने पर दिल्ली पुलिस अधिकारी गोलमोल जवाब देते रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंकित हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही सलमान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पुलिस ने मामले में इस मामले फिरोज, जावेद, गुलफाम, शुएब और अनस को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित मामले में स्पेशल सेल ने अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कई आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। 

4 of 5
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते 25 फरवरी को आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास उपद्रवियों ने अंकित की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अगले दिन चांदबाग के नाले से अंकित का शव बरामद हुआ था। अंकित के परिजनों ने ताहिर हुसैन पर हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
आईबी कर्मी की हत्या के आरोप में 5 और गिरफ्तार
स्पेशल सेल ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में शनिवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिरोज, जावेद, गुलफ़ाम, शोएब और अनस के रूप में हुई है। ये सभी मुख्य आरोपी सलमान की निशानदेही पर पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी अंकित को पार्षद ताहिर हुसैन के घर में हत्या के मकसद से ले गए थे। पुलिस ने हत्या में ताहिर का भी नाम दर्ज किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या में गिरफ्तार हुए छह आरोपियों में अब भी दो फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए स्कैच तैयार किए जा रहे हैं। स्पेशल सेल की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें