दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की 54 हजार सीटों के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया नया कीर्तिमान बनाती दिखाई दे रही है। ऑनलाइन आवेदन तो ऑफलाइन आवेदन को कहीं पीछे छोड़ता दिख रहा है। (सभी फोटो: अनिल कुमार/ अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
2 of 10
ऑफलाइन आवेदन के मुकाबले में 9 दिन पहले शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा ढाई लाख तक पहुंचने की ओर है। हालांकि इसके विपरीत शुक्रवार को शुरू हुई ऑफलाइन की पहले दिन जो रफ्तार थी वह दूसरे दिन(शनिवार) और धीमी हो गई।
विज्ञापन
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
3 of 10
ज्वाइंट डीन छात्र कल्याण डॉक्टर मलय नीरव की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा शाम पांच बजे ही 2 लाख 48 हजार 610 पहुंच गया। जबकि शुल्क के साथ फॉर्म जमा कराने वालों की संख्या 1,52,018 पहुंच गई।
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
4 of 10
कहा जा रहा है जिस तेजी से शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा हो रहे हैं उससे शनिवार रात नौ बजे तक यह आंकड़ा 1 लाख 55 हजार से ऊपर जा पहुंचेगा। इस तरह से यह बीते साल के 9 बजे केआंकड़े को भी पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
5 of 10
मालूम हो कि डीयू में ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। उस वर्ष ऑनलाइन आवेदन केलिए डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए गए थे। पहला वर्ष होने व ड्रॉफ्ट के जरिये शुल्क जमा होने के कारण यह आंकड़ा महज 43 हजार ही रहा था।
विज्ञापन
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
6 of 10
वहीं वर्ष 2013 में ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन मिलाकर कुल 2 लाख 57 हजार 507 आवेदन हुए। जिसमें से 1 लाख 30 हजार 803 ऑनलाइन आवेदन थे। बीते साल कुल 2 लाख 79 हजार 700 आवेदनों में से 1 लाख 55 हजार 340 ऑनलाइन थे।
विज्ञापन
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
7 of 10
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना ने बताया कि बाहरी राज्यों से छात्र आवेदन तो कर रहे हैं लेकिन सेंटरों पर कम ही पहुंच रहे हैं। उन्हें जब ऑनलाइन की सुविधा मिली है तो उसका लाभ ले रहे हैं। हर साल देखने में आता है कि बाहरी राज्य के छात्र आवेदन करने पहले आते थे।
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
8 of 10
ऑफलाइन आवेदन के प्रति रुझान कम होने लगा ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन के आंकड़े सत्र 2013-14कुल आवेदन आए2 लाख 57 हजार 507 ऑनलाइन आवेदन 1 लाख 30 हजार 803 ऑफलाइन आवेदन 1 लाख 26 हजार 704 सत्र 2014-15कुल आवेदन आए 2 लाख 79 हजार 700 ऑनलाइन आवेदन1 लाख 55 हजार 340 ऑफलाइन आवेदन1 लाख 24 हजार 360 2,48,610 पर पहुंचा शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा कराने का आंकड़ा
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
9 of 10
ऑफलाइन आवेदन के दूसरे दिन शनिवार को इसकी रफ्तार काफी कम हो गई। शुक्रवार को जहां सेंटरों पर फॉर्म लेने व जमा कराने वालों की भीड़ थी वह शनिवार को नदारद थी। थोड़ी बहुत छात्रों की भीड़ चार सेंटरों एसजीटीबी खालसा, एआरएसडी, राजधानी व श्याम लाल कॉलेज में ही दिखाई दी।
PIX: डीयू में टूटने वाला है रिकॉर्ड, देखिए किस कदर मची होड़
10 of 10
ऑफलाइन प्रक्रिया के पहले दिन 21, 813 फॉर्म बिकेथे जिनकी संख्या घटकर शनिवार को महज 9,909 हो गई। जमा कराने वाले आंकड़ों पर गौर करें तो बीते शुक्रवार को यह आंकड़ा 5,111 का था जो कि शनिवार को बढ़कर 5,828 पहुंच गया।