राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर बेकाबू भीड़ ने पथराव किया। इस पर पुलिस का लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी सामने आई है कि लाल किला ब्लास्ट का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन
- फोटो : पीटीआई
राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने इस मस्जिद से सटे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। इस कारण वहां तनावपूर्ण हालात बने हुए और वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। इस मस्जिद से लाल किले बम धमाके में शामिल आतंकी डॉक्टर का कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है।
दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लाल किला ब्लास्ट का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में देखा गया था। अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने वाले सेव इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीत सिरोही ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई। ऐसे में पत्थरबाजी की घटना हुई है।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, बवाल के बाद आंसू गैस के गोले दागता पुलिसकर्मी
- फोटो : पीटीआई
मस्जिद के पास अवैध कब्जा ध्वस्त पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा
- फोटो : एएनआई
पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं।
4 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा
- फोटो : एएनआई
सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद बिखरे पत्थर
- फोटो : पीटीआई
इस दौरान एमसीडी की भूमि पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल, एक डिस्पेंसरी व सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण घोषित किया था।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन
- फोटो : पीटीआई
रामपुर के सपा सांसद नदवी पर लगे भड़काने के आरोप
यूपी के रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भीड़ को भड़काने के आरोप लगे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आरोपों को गलत बताते हुए नदवी ने कहा कि वह लोगों से अमन और शांति की अपील करने गए थे। नदवी ने कहा, कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी को समय दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
7 of 8
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
मोहिबुल्लाह नदवी ने तुर्कमान गेट पर की थी मीटिंग
दरगाह फैज इलाही पर एमसीडी के एक्शन से पहले यूपी, रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने तुर्कमान गेट इलाके में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों के बुलाने पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मंगलवार देर रात करीब 11.15 बजे तुर्कमान गेट पर आए थे।
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, तैनात फोर्स
- फोटो : पीटीआई
इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। करीब एक घंटे रुककर वह लोगों से मिले। करीब 12 बजे वह वापस रामपुर लौट गए। पुलिस पता लगाने का प्रयास रही कि मीटिंग के दौरान क्या हुआ और कौन-कौन इसमें शामिल थे। पुलिस जल्द ही सांसद और मीटिंग में मौजूद लोगों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है।