फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जिस आग से दो घंटे तक जूझते रहे दमकलकर्मी, रोबोट ने आधे घंटे में उसे बुझाया, जानिए कैसे करता है काम

Mon, 25 Apr 2022 10:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोबोट ने बुझाई आग - फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। रविवार को दिल्ली में कई जगह आग लगी, इनमें से सबसे पहली आग टीकरी कलां के पीवीसी मार्केट में लगी, जिसे बुझाने के लिए आधुनिकतम तकनीक वाले रोबोट का इस्तेमाल किया गया। जिस आग से दमकलकर्मी दो घंटे तक जूझते रहे उसे रोबोट ने मात्र आधे घंटे में बुझा दिया। यह तकनीक फायर सर्विस के पास हाल में ही में आई है। फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया है कि दिल्ली सरकार ने विभाग को कई फायर फाइटिंग उपकरण उपलब्ध कराए हैं जिनमें से एक ये रोबोट भी है।

आग कितनी भी भयंकर हो यह रोबोट बहुत ही कम समय में उस पर काबू पा लेता है। आगे जानिए आग बुझाने वाला यह रोबोट कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं....

विज्ञापन

2 of 6
आग बुझाता रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया

कब लिया गया रोबोट बुलाने का फैसला

रविवार सुबह टीकरी कलां इलाके से लगभग 4:45 बजे यह सूचना मिली कि पीवीसी मार्केट में कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत 20 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तेज हवाएं चलने के कारण आग फैलती ही जा रही थी और बड़ा इलाका आग की चपेट में आ गया था। इसे देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी ने रोबोट बुलाने का फैसला किया। रोबोट के पहुंचने पर इसका इस्तेमाल कर मात्र आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कैसी भी हो आग, चुटकियों में काबू पाता है रोबोट

टीकरी कलां में आग बुझाने के लिए जिस रोबोट का इस्तेमाल किया गया वह दुनिया के बेहतरीन फायर फाइटिंग उपकरणों में शुमार है। इसकी बड़ी खासियत है कि यह रिमोट कंट्रोल से चलता है। फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इस रोबोट को चलाने के लिए कर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। यही नहीं इसके लिए एक अलग एसओपी भी बनाई गई है जिसके तहत ही इसका संचालन होगा।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कैसे बना है रोबोट

आग बुझाने वाला यह रोबोट एक ऐसे मटीरियल से बना है जिस पर आग, धुएं, गर्मी या अन्य किसी बाहरी फैक्टर का प्रभाव नहीं पड़ता। इसके टायर में वैसे ही क्रॉलर बेल्ट लगे होते हैं जैसे सेना के टैंक में होते हैं। इसकी मदद से ये कहीं भी जा सकता है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन कैमरा भी लगा होता है जिसकी मदद से आग, पानी और धुएं के बावजूद यह साफ तस्वीरें खींचने में सक्षम है।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस आग बुझाने वाले रोबोट में पीछे की तरफ कनेक्टर लगा होता है जिसमें पाइप्स कनेक्ट कर वाटर टैंकर की मदद ली जाती है। इसके ऊपरी हिस्से पर एक बड़ा पंखा लगा होता है जो एक्जॉस्ट फैन का काम करने के साथ ही पानी को दूर तक पहुंचाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire fighting robot - फोटो : एएनआई

ऐसे करता है काम

  • दमकल की गाड़ियों में लगे पानी के पाइप इस रोबोट में फिट हो जाते हैं फिर इन्हें रिमोट की मदद से आग की तरफ भेजा जाता है।
  • जिस इमारत या जगह पर आग लगी है, उस जगह के धुएं को अपने एक्जॉस्ट फैन की मदद से बाहर निकालता है।
  • एक मिनट में पानी को छोटी बूंदों में बांटकर 100 मीटर तक 2400 लीटर पानी छिड़कता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें