फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत अंधविश्वासी है दिल्ली का सीरियल रेपिस्ट, खास कपड़ों में ही करता था रेप

Wed, 01 Feb 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोकनगर में पकड़ा गया सीरियल रेपिस्ट एक ही तरह के कपड़े और जूते पहनकर बच्चियों से दुष्कर्म करता   था। इससे भी खास बात यह है कि वह दोपहर दो बजे के बाद ही रेप करता था। इस बात का खुलासा खुद सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी ने पुलिस पूछताछ में किया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

रुद्रपुर से ट्रेन से दिल्ली या गाजियाबाद आता था

2 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
उसने यह भी बताया कि हवस मिटाने के लिए वह रुद्रपुर से ट्रेन से दिल्ली या गाजियाबाद आता था और उसी दिन वापस लौट जाता था। पुलिस की मानें तो इसी वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाती थी। 10 जनवरी को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दौरान चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। लेकिन आरोपी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और बच्ची ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन

दो बजे के बाद करता था घिनौनी हरकत

3 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
इस साइको रेपिस्ट ने अपनी घिनौनी करतूतों का खुलासा करते हुए बताया कि वह स्कूल ड्रेस पहनी हुई बच्चियों को ही हवस का शिकार बनाता था। ऐसा घिनौना कृत्य वह दो बजे के बाद ही करता था। 

सिर्फ सात से 11 साल की मासूम बच्चियों को शिकार बनाता था

4 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सिर्फ सात से 11 साल की मासूम बच्चियों को शिकार बनाता था। ऐसे मानसिक विकृत लोग (पोडोफाइल) सिर्फ बच्चियों को ही निशाना बनाते हैं। 
विज्ञापन

स्कूल के बाहर खड़े होकर करता था इंतजार 

5 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
सुनील ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से दिल्ली या गाजियाबाद आने के बाद आसपास के सरकारी स्कूलों के बाहर खड़ा हो जाता था। छोटी बच्चियों को पिता द्वारा कपड़े भेजे जाने या किसी अन्य तरह से झांसे में लेकर खाली प्लॉट या मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को खुद बताया वारदातों के बारे में

6 of 6
सीर‌ियल रेप‌िस्ट - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दिल्ली में ज्यादातर न्यू अशोक नगर इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को वह सैकड़ों वारदात को अंजाम देने के बारे में बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें