दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में अपनों को तलाशते परिवारों की उम्मीदें टूट रही हैं। मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल गए। मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है।
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बाहर बुधवार को सिर्फ भीड़ नहीं थी, वहां बिखरे हुए परिवार थे। कोई मोबाइल में पुरानी तस्वीरें देख रहा था, कोई रोते हुए डॉक्टरों से नाम पूछ रहा था, तो कोई हर स्ट्रेचर के पास जाकर कांपती आंखों से चेहरा पहचानने की कोशिश कर रहा था।
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल गए। कई परिवार अपने ही लोगों को देखकर पहचान नहीं पा रहे। एक रिश्तेदार की सिसकियां अस्पताल की दीवारों से टकरा रही थीं।
विज्ञापन
2 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग, खौफ में बच्ची
- फोटो : पीटीआई
हाथ में फोन था, जिसमें मुस्कुराते चेहरे की तस्वीर खुली थी लेकिन मॉर्चरी में पड़े शव से उसका कोई मेल नहीं बचा था। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि हादसे परिजनों को जहां जीवन भर का दर्द देते हैं, वहीं अग्निशमनकर्मियों को भी पीड़ा देते हैं। बुधवार को हुए हादसे का जिक्र करते हुए और एक रिश्तेदार की पीड़ा बयां करते हुए वह बेहद भावुक थे और बोले उसने बिलखते हुए कहा कि फोटो से भी पहचान में नहीं हो पा रही है, सब जल गए हैं।
विज्ञापन
3 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद किसी मां का बेटा गायब है, किसी पत्नी का पति फोन नहीं उठा रहा। कई परिवार अस्पतालों और पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। आग ने सिर्फ लोगों की जान नहीं ली, उसने पहचान भी छीन ली। कई शव इतने झुलस चुके हैं कि डीएनए जांच की नौबत आ सकती है।
4 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
तीन पार्टनर चला रहे थे होटल
होटल में आग के बाद मालिक लवकेश बजाज फरार हो गया था। पुलिस ने लवकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वे विदेश न भाग सकें। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी रहीं। पुलिस ने बताया कि होटल को तीन पार्टनर चला रहे थे। ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर जारी किया गया था। एक अन्य पार्टनर की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम की उच्चस्तरीय जांच शुरू
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त संजीव खिरवार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन की आयु, स्वामित्व, लाइसेंस की स्थिति और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में संचालित अन्य होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। महापौर प्रवेश वाही ने निगम आयुक्त से तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
6 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में
मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक के नागरिक भी हैं। 5 बांग्लादेशी और 2 नेपाली नागरिक घायल हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि मंत्रालय संबंधित देशों के दूतावासों के संपर्क में है।
विज्ञापन
7 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग, विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
ऊपर की अन्य मंजिलों पर पहुंचे धुएं की वजह से चली गई लोगों की जान
एक छोटी सी इमारत...। करीब 50 लोगों के उसमें फंसे होने की सूचना...। कॉल आते ही दमकल विभाग मुस्तैद हो गई...। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई। अधिकारी, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे ।... लेकिन तब तक आग दूसरी मंजिल को चपेट में ले चुकी थी। चुनौती यह थी कि इमारत में प्रवेश और निकास का केवल एक ही रास्ता था।
8 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : जी पॉल
बेहद जटिल था रेस्क्यू ऑपरेशन, दो घंटे में पाया आग पर काबू
ऐसे में आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया। 70 दमकलकर्मियों ने जान की परवाह किए बगैर लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया। दमकल की एक टीम ने कटर से बेसमेंट का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। एक टीम आग बुझाने में लगी रही, जबकि दूसरी टीम लोगों को बाहर निकालने का काम करती रही।
9 of 10
दिल्ली के होटल में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
करीब 15 दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लोगों के देरी से पहुंचने के आरोपों पर डिप्टी फायर चीफ एके मलिक के मुताबिक 8:51 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 8:55 बजे तक चार दमकल गाड़ियां रवाना कर दी गई थीं।
अन्य केंद्रों से भी अतिरिक्त गाड़ियां भेजी गईं। विभाग का कहना है कि पहली गाड़ियां 9:14 से 9:15 बजे के बीच मौके पर पहुंच गई थीं और पहुंचते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था।