फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Restaurant Fire: छह कमरों की थी इजाजत, बना दिए 25 रूम, जिम्मेदार कौन? इसलिए यहां ठहरते थे विदेशी नागरिक

Wed, 03 Jun 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की दुखद मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 6
Delhi Restaurant Fire - फोटो : पीटीआई
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित होटल में बुधवार की सुबह एक भीषण आग ने तांडव मचाया, जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी भयावह थी कि कई लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट-कम-होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मारे गए लोगों में अधिकांश विदेशी नागरिक थे, जो संभवतः इलाज के लिए साकेत स्थित मैक्स अस्पताल आए हुए थे।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दुखद हादसे के साथ ही होटल के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली जानकारी के अनुसार, होटल को दिल्ली सरकार से 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना के तहत लाइसेंस मिला था, जिसमें केवल छह कमरे बनाने की अनुमति थी। परंतु, होटल में अवैध रूप से 25 कमरे बनाए गए थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी थे। इस अवैध निर्माण ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
यह इलाका साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के करीब होने के कारण यहां कई होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां विदेशी नागरिक इलाज के लिए आते हैं। दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना के तहत कॉमनवेल्थ गेम्स के समय इस क्षेत्र में 15 होटलों को अनुमति दी गई थी।

4 of 6
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
होटल में ठहरे थे विदेशी
दरअसल, साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं, बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे, आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतकों में अधिकतर विदेशी शामिल  हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे में गुरुग्राम निवासी विवेक अग्रवाल और उनकी बेटी जीविशा की भी दुखद मृत्यु हो गई। विवेक अग्रवाल अपने पिता को देखने के लिए दिल्ली आए थे, जो मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ होटल में रुके हुए थे। आज सुबह ही उनके मौसा-मौसी उनसे मिलने आए थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए। इस परिवार के कुल छह सदस्यों की मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवारों के परिजन अस्पताल के बाहर बेसुध हालत में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
बचाव कार्य और प्रारंभिक जांच
अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने बताया कि सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में सात दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, जिसके बाद और गाड़ियों को बुलाया गया। बचाव दल ने 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूरी इमारत की तलाशी ली गई। इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें