फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत बिल्डिंग हादसा, छह की मौत: यूसुफ ने बताया इमारत झुकी है, फिर भी मंजिल जोड़ी जाती रही; नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 03 Jun 2026 08:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मार्च के दौरान इमारत पर दो अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं और एक अतिरिक्त पानी की टंकी भी लगाई गई थी। इससे भवन पर भार बढ़ गया और वह एक ओर झुकने लगा। करीब 13-14 वर्ष पुरानी यह इमारत पहले से ही कमजोर हालत में बताई जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 12
Saket Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के सैदुल्लाजाब में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी युसूफ खान ने मार्च में ही इमारत की जर्जर स्थिति और उसके एक ओर झुकने की शिकायत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और पुलिस से की थी। आरोप है कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 12
Saket Building Collapse - फोटो : PTI
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के दौरान इमारत पर दो अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं और एक अतिरिक्त पानी की टंकी भी लगाई गई थी। इससे भवन पर भार बढ़ गया और वह एक ओर झुकने लगा। करीब 13-14 वर्ष पुरानी यह इमारत पहले से ही कमजोर हालत में बताई जा रही है। युसूफ खान की शिकायत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिकायत में उन्होंने मकान संख्या 145 और खसरा संख्या 261 का उल्लेख किया था। पुलिस युसूफ से संपर्क कर उनका बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मंगलवार शाम तक घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी रहा। उधर, पुलिस हिरासत में इमारत मालिक कर्मवीर जेलदार (71) ने पूछताछ में बताया कि भवन वर्ष 2012-13 में तीन मंजिला बनाया गया था, जबकि फरवरी-मार्च 2026 में इसमें दो और मंजिलें जोड़ी गईं।

4 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मंगलवार शाम तक घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी रहा। उधर, पुलिस हिरासत में इमारत मालिक कर्मवीर जेलदार (71) ने पूछताछ में बताया कि भवन वर्ष 2012-13 में तीन मंजिला बनाया गया था, जबकि फरवरी-मार्च 2026 में इसमें दो और मंजिलें जोड़ी गईं। 
विज्ञापन

5 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
छह इमारतों को खाली करने का नोटिस
एमसीडी ने घटनास्थल के आसपास स्थित छह इमारतों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। पुलिस नोटिस के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है। 
विज्ञापन

6 of 12
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद जागी एमसीडी, छह मौतों पर टूटी चुप्पी
सैदुल्लाजाब में बहुमंजिला इमारत गिरने के तीन दिन और छह मौतों के बाद आखिरकार एमसीडी की अवैध निर्माण के मामले में नींद टूट गई है। अब उसने जहां अवैैध निर्माण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, वहीं मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट जारी कर अपनी कार्रवाई और बचाव अभियान की जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन

7 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को घटनास्थल के आसपास कई अनधिकृत रूप से निर्मित भवनों के मालिकों केे नोटिस जारी किए गए हैं और नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। एमसीडी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों और मशीनरी को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। 

8 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी के अनुसार, हादसे के बाद क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया जिसमें भवन निर्माण मानकों और स्वीकृत नक्शों से अलग बने कई ढांचों को चिह्नित किया गया। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कुछ इमारतों में निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण और बिना अनुमति व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने जैसी अनियमितताएं मौजूद हैं।

9 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी का कहना है कि अब केवल नई शिकायतों ही नहीं बल्कि पुराने रिकॉर्ड और पहले दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा होगी। अधिकारियों ने बताया कि सैदुल्लाजाब, साकेत, महरौली, पर्यावरण कॉम्प्लेक्स और फ्रीडम फाइटर्स एन्क्लेव समेत दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से ग्राउंड प्लस थ्री (जी+3) सीमा से अधिक निर्माण वाली इमारतों की जांच की जा रही है।  जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित 72 घंटे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीलिंग, खाली कराने और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

10 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
इधर, विस्तृत रिपोर्ट जारी कर एमसीडी ने अपनी कार्रवाई और बचाव अभियान की जानकारी भी दी। रिपोर्ट के अनुसार, 30 मई की शाम 7:55 बजे जोनल कंट्रोल रूम को खसरा संख्या-262, गली नंबर-5, वेस्टर्न मार्ग स्थित भवन के ध्वस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया गया। साथ ही जेसीबी, ट्रक और अन्य मशीनरी भी भेजी गई। एमसीडी के मुताबिक उसकी टीम करीब 8:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी किए जाने के कारण अधिकारियों को रात लगभग 10:30 बजे तक अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी। 

11 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
वहीं एमसीडी ने दावा किया कि भवन एवं अनुरक्षण विभाग की टीमें पिछले लगभग 42 घंटों से लगातार मलबा हटाने और राहत कार्य में जुटी रहीं। अभियान में तीन जेसीबी, दो पोकलेन, तीन हाइड्रा मशीनों समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया तथा 80 से 90 ट्रक मलबा हटाया गया।
विज्ञापन

12 of 12
Delhi Building Collapses - फोटो : अमर उजाला
अनधिकृत कॉलोनी में था भवन
एमसीडी ने बताया कि करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला यह भवन एक अनधिकृत कॉलोनी में स्थित था, जो नियमितीकरण के लिए चिह्नित 1511 कॉलोनियों में भी शामिल नहीं है। भवन में बेसमेंट से दूसरी मंजिल तक का निर्माण 12-13 वर्ष पहले हुआ था, जबकि तीसरी-चौथी मंजिल का निर्माण हाल के वर्षों में किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। स्निफर डॉग्स और भारी मशीनों की मदद से 24 लोगों का पता लगाया गया, जिनमें से 18 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें 12 घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जबकि छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें