पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शादी करने के लिए रुपयों की थी जरूरत, इसलिए बन गया हथियार तस्कर
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ब्रिजराज ने बताया कि दसवीं कक्षा पास करने के बाद उसने राजमिस्त्री का काम शुरू कर दिया। लेकिन वह ज्यादा रुपये कमाना चाहता था। उसे जल्द ही शादी भी करना थी। ऐसे में उसने गलत रास्ता चुन लिया। करीब छह महीने पहले वह प्रशांत नामक युवक के संपर्क में आया, जिसने उसे हथियार तस्करी करने के लिए कहा। बदले में मोटी रकम दिलाने की बात की। प्रशांत ने ही उसे गिरोह के सरगना भगवान दास से मिलवाया। भगवान दास ही गैंगस्टरों से हथियारों का ऑर्डर लेता है। चार महीने पहले भगवान, उसका भाई श्रीकांत और प्रशांत गिरफ्तार हो गए। जेल से ही उसने अब हथियार के ऑर्डर देना शुरू किए। बाद में ब्रिजराज ने अपने दोस्त जितेंद्र को भी अपने साथ हथियार तस्करी में शामिल कर लिया।