अमर उजाला में छपी इस तस्वीर के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शनकारियों से निपटने के दौरान छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।(सभी फोटोः हिमांशु सोनी/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
इनमें दो हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रदर्शन के दौरान की फोटो और वीडियो देखकर यह फैसला लिया गया है।
4 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
दैनिक ‘अमर उजाला’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक फोटो पर दिल्ली पुलिस ने यह संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
5 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
फोटो में देखा गया है कि एक पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रही छात्रा के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन
6 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
इससे पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसबीके सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि बुधवार को नॉर्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी अनुचित व गैर पेशेवर ढंग से कार्रवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
इसके तत्काल बाद एक जांच की शुरुआत कर दी गई है। एक डीसीपी रैंक के अधिकारी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है।
8 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आला पुलिस अधिकारी इस घटना से काफी चिंतित हैं।
9 of 18
du protest
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली पुलिस के शर्मनाक चेहरे वाला फोटो प्रकाशित होते ही छात्रों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। छात्र संगठन ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
10 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां भांजीं, 40 छात्रों को हिरासत में लिया
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मंगलवार को उमर खालिद को बुलाए जाने को लेकर छिड़ा विवाद बुधवार को ज्यादा गहरा गया। बुधवार को वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।
11 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दो शिक्षकों व कुछ छात्रों को चोट लगी। कुछ पुलिस वालों को भी हल्की चोटें आई हैं।
12 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
एक शिक्षक प्रशांतो चक्रवर्ती व एक छात्र को हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भी भांजीं।
13 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
पुलिस ने दोनों गुटों से लगभग चालीस छात्रों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन और गुटों के बीच भिड़ंत के कारण लगभग दो से ढाई घंटे तक कॉलेज के बाहर जाम की स्थिति बनी रही।
14 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
रामजस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें देश विरोधी नारे लगाने के कारण विवादों में रहे उमर खालिद को भी बुलाया गया था।
15 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
एबीवीपी के विरोध के चलते रामजस कॉलेज में वह नहीं आए और कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम को रद्द कराए जाने के विरोध में बुधवार को आइसा सहित अन्य वामपंथी छात्र कॉलेज में प्रदर्शन के लिए पहुंचे।
16 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को कॉलेज के गेट व सड़क पर तैनात किया गया।प्रदर्शनकारियों ने एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े की शुरुआत पहले दो छात्र के बीच हुई जो बढ़ता चला गया। इस दौरान एबीवीपी के समर्थन में भी वंदे मातरम् के नारे लगते रहे। संख्या में कम होने के बावजूद उनकी प्रदर्शनकारियों के साथ जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस दोनों गुटों के छात्रों को रोकने का प्रयास करती रहीबाद में पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ीं। फिर भी भीड़ से कहीं-कहीं से छात्र निकल कर आते रहे और प्रदर्शनकारियों के साथ उनका झगड़ा होता रहा।
17 of 18
du protest
- फोटो : हिमांशू सोनी/अमर उजाला
बाद में पुलिस ने एक श्रृंखला बनाकर किसी तरह से प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए रास्ता बनवाया।इस दौरान छात्र एक दूसरे पर जूते, पत्थर, ईंट फेंकते रहे। वहां से प्रदर्शनकारी छात्र मौरिस नगर थाने का घेराव करने के लिए पहुंच गए और एबीवीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते रहे। वहीं एबीवीपी ने कैंपस का माहौल खराब करने के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
एनएसयूआई निकालेगी शांति मार्च
एनएसयूआई कैंपस में शांति को बनाए रखने के लिए व छात्रों की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को शांति मार्च निकालने जा रही है। आर्ट्स फैकल्टी से शुरू होकर यह मार्च मौरिस नगर पुलिस स्टेशन पर समाप्त होगा। इसमें एनएसयूआई के साथ शिक्षक भी हिस्सा लेंगे।
फ्लावर शो को लेकर प्रशासन सतर्क
रामजस कॉलेज में दो दिनों से हो रहे बवाल का असर फ्लावर शो पर न पड़े इसको लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। दरअसल, डीयू में 59वां फ्लावर शो होना है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। एनएसयूआई के शांति मार्च से कहीं बवाल की स्थिति न बने इसको ध्यान में रखा जाएगा।