पत्ते शाह की दरगाह
- फोटो : PTI
निजामुद्दीन इलाके में हुमांयू टॉम के पास स्थिति पत्ते वाली दरगाह की 15 अगस्त को दीवार गिर गई थी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी एजेंसियों एएसआई, बक्फ बोर्ड, दरगाह कमेटी, एमसीडी व डीडीए आदि एजेंसियों से जमीन के मालिकाना हक के बारे में मौखिक रूप से पूछा गया तो सभी एजेंसियों ने मना कर दिया है कि जमीन उनकी नहीं है। जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बक्फ बोर्ड ने भी अपनी जमीन होने से इनकार कर दिया है।